साल 2020 का आखिरी सुपरमून कल गुरुवार 7 मई को नजर आनेवाला है. इस दिन चांद अन्य दिनों से ज्यादा बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देगा. 7 मई के बाद आप सुपर पिंक मून को अगले साल यानि 27 अप्रैल 2021 में देख पाएंगे. इसे सुपर फ्लावर मून, कोर्न प्लांटिंग मून और फूल मिल्क मून के नाम से भी जाना जाता है.
नासा के अनुसार, सुपर फ्लावर मून भारतीय समयानुसार गुरुवार 7 मई की शाम 4.15 बजे अपने चरम पर होगा और पूरी तरह चमकदार दिखाई देगा. इसका मतलब यह हुआ कि इस समय ये पृथ्वी के बहुत नजदीक होगा. Super Flower Moon 2020 की इस घटना को लोग भारत में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि तब भारत में दोपहर का समय होगा. हालांकि इस खूबसूरत खगोलीय घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं.
पिछली बार सुपरमून 7 अप्रैल 2020 को नजर आया था और इसे सुपर पिंक मून कहा गया. अगर आपके मन में सुपरमून को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो उसका जवाब आपको यहीं मिलेगा।
पृथ्वी का चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है. पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा (full moon 2020) इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है. इसी अवस्था को सुपरमून कहते हैं.
click and follow Indiaherald WhatsApp channel