सतना जिला अदालत परिसर में मंगलवार दोपहर आपसी विवाद में दो लड़कियों ने एक महिला वकील की पिटाई कर दी। वकील को पिटता देख पुरुष वकीलों ने लड़कियों पर जमकर थप्पड़ बरसाए। घटना के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
एएसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि महिला वकील बेबी साकेत दिल्ली की रहने वाली हैं। यहां नोटरी का काम करती हैं। उनका दो लड़कियों से पहले से विवाद चल आ रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को अदालत परिसर में मारपीट की घटना हुई।
हालाँकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की इस मारपीट के पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं की है। घटना के बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।
फिलहाल जैसा की बताया जा रहा है मारपीट की घटना के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, महिला वकील का लड़कियों से पहले से विवाद, इसी लेकर मारपीट की घटना हुई जिसके बिच में पुरुष वकील भी आ गए।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel