कंगना और मीडिया के विवाद के बीच कई सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं। इसी दौरान फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना के साथ काम कर चुके जिम्मी शेरगिल ने भी एक बयान दिया है। जिम्मी का कहना है कि मुझे समझ नहीं आता कि किसी फिल्म की रिलीज के समय ही ये विवाद बाहर आते हैं। कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि कहीं ये फिल्म प्रमोशन के लिए तो नहीं होता।
समस्या है तो बैठकर सुलझाएं : TOI की खबर के अनुसार जिम्मी ने आगे कहा- मैंने हाल ही में कुछ पत्रकारों से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि उनसे कई लोग माफी मांग रहे हैं। इसलिए मैंने उनसे उन लोगों के बारे में अच्छी बात करने के लिए कहा बजाय उन लोगों के जिन्होंने माफी नहीं मांगी है। मुझे लगता है कि अगर दो लोगों को समस्या है, तो उन्हें एक साथ बैठना चाहिए और इसे सुलझाना चाहिए।
नहीं हुई कोई दिक्कत : कंगना के साथ काम करने के बारे में जिम्मी ने कहा- नहीं मुझे कभी भी कंगना के साथ काम करके कोई परेशानी नहीं हुई। एक एक्टर के तौर पर मैं कंगना को एडमायर करता हूं। वे अद्भुत हैं। और मुझे लगता है उनकी सोशल लाइफ उनके काम को प्रभावित नहीं करती है।
तनु वेड्स मनु में किया था काम : कंगना रनोट और जिम्मी शेरगिल ने फिल्म तनु वेड्स मनु के दोनों पार्ट में राजा अवस्थी का रोल प्ले किया था। फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने की बात भी चल रही है। इसलिए जिम्मी उस फिल्म में भी राजा अवस्थी का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। जिम्मी की अगली फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज 19 जुलाई को रिलीज हो रही है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel